नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के अंतिम दौर में अब तमाम पार्टियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। स्टार प्रचारकों का दौरा जारी है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। लिस्ट में गुलाम नबी आजाद को जगह मिली है। जबकि पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और पूर्व यूपी अध्यक्ष राजबब्बर शामिल नहीं किए गए हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को लिस्ट में रखा गया है। उधर, आठ फरवरी तक भाजपा के दिग्गज मेरठ समेत वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में दौरा करेंगे।
नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बल्कि राजा हैं; राहुल गांधी बोले
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं राजा हूं। राजा मज़दूर, किसान से बात नहीं करता। राजा ना सुनेगा ना बात करेगा। राजा सिर्फ़ निर्णय लेगा।
राहुल ने बताया, मनमोहन सिहं का समय ‘गोल्डन पीरियड’ क्यों था?
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मनमोहन सिहं का समय ‘गोल्डन पीरियड’ क्यों था। वह गोल्डन पीरियड इसलिए था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच साझेदारी थी। उस समय सरकार के दरवाज़े आपके लिए खुला करते थे, वह बंद नहीं थे।