Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1000वें वनडे में दीपक हुड्डा ने भारत के लिए किया डेब्यू, विराट कोहली ने सौंपी कैप

नई दिल्ली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही वनडे मैच में घरेलू क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने डेब्यू किया है। रोहित शर्मा ने सीरीज से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ संकेत दिए हैं कि इस सीरीज में टीम कई बदलाव के साथ नजर आने वाली है और कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा। 

दीपक हुड्डा के लिए पिछला साल बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा था। कप्तान क्रुणाल पंड्या के साथ झड़प के बाद उन्होंने बड़ौदा की टीम छोड़ दी थी, लेकिन उन्हें जिस भी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला, उसमें उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया और अब उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। दीपक हुड्डा के लिए ये मैच यादगार होने जा रहा है। क्योंकि भारतीय टीम आज अपना 1000वां वनडे मैच खेलने उतरेगी।