Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM गहलोत  सरकारी कर्मचारियों के लिए करेंगे बंपर घोषणाएं

जयपुर

राजस्थान विधानसभा का सत्र 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सीएम गहलोत सत्र के दौरान ही साल 2023 को ध्यान में रखकर बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत राज्य के करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारियों को साधने के लिए बजट में लोकलुभावन घोषणाएं कर सकते हैं। सीएम गहलोत आमजन को रिझाने के लिए बजट में पूरा दमखम दिखाएंगे। सीएम गहलोत ने हाल ही में बजट पूर्व राज्य के सभी कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकर फीडबैक लिया है। सीएम गहलोत ने संवाद के दौरान कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से कर्मचारियों के समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि गहलोत सरकार ने अपना तीन वर्ष कार्यकाल पूरा लिया है। सीएम गहलोत चौथे साल में प्रदेश के किसानों और सरकारी कर्मचारियों को साधने लिए बंपर घोषणाएं करेंगे।