नई दिल्ली
दिनेश कार्तिक अपने दोस्त और मार्गदर्शक अभिषेक नायर के साथ मिलकर मुंबई में जमकर पसीना बहा रहे हैं, जिससे कि टी20 फॉर्मेट में अपने फिनिशिंग स्किल्स को निखार सकें। कार्तिक ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मेगा ऑक्शन करीब होने के कारण नहीं कर रहे। भारत की ओर से आखिरी बार 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेलने वाले 36 साल के कार्तिक तीन-चार साल और खेलना चाहते हैं और खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए नैशनल टीम में वापसी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। कार्तिक भारत के लिए खेलने को लेकर पहले की तरह प्रतिबद्ध हैं और साथ ही चाहते हैं कि उनके छह महीने के जुड़वां बेटे अगले कुछ सालों में उन्हें टॉप लेवल पर खेलता हुआ देखें।