Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को संगीत प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के लाल चौक के नजदीक स्थित शहीद भगतसिंह यादगार केन्द्र में सोमवार को जनवादी लेखक संघ व जन नाट्य मंच के बैनर तले संगीत प्रेमियों ने भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। संघ व मंच पदाधिकारियों ने कहा कि दुनियाभर में सोहरत पाने वाली, करोड़ों दिलों पर राज करने वाली, अपनी सुरीली आवाज से मंञमुग्ध कर देने वाली लता मंगेशकर हमारे बीच से चली गर्इं। उन्होंने स्वर कोकिला की ओर से गाए गए कई गीतों का उदाहरण देते कहा कि इन गीतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके जाने से सुर, लय और ताल का एक अध्याय समाप्त हो गया।