Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान लोक सेवा आयोग की आरएएस परीक्षा 25 फरवरी से, समीक्षा बैठक में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

अजमेर

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने आगामी 25 एवं 26 फरवरी 2022 को होने जा रही आरएएस मुख्य परीक्षा की तैयारियों को लेकर आज संभागीय मुख्यालयों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए तथा प्रेजेंटेशन के माध्यम से परीक्षा प्रक्रियाओं को समझाया गया।