Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोदी सरकार का एलन मस्क को जवाब: बाजार भारत का हो और रोजगार चीन के लोगों को मिले, यह नहीं चलेगा

नई दिल्ली

भारतीय बाजार में एंट्री दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) लंबे समय से राह देख रही है। जहां मस्क इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स ब्रेक के लिए मोदी सरकार रिक्वेस्ट कर रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ सरकार मस्क की बात मानने के लिए राजी नहीं है। इस बीच केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मंगलवार को एक बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि टेस्ला को तब तक छूट नहीं दी जाएगी जब तक कि वह भारत में मैन्युफैक्चरिंग स्टार्ट नहीं कर देती। उन्होंने कहा यह संभव नहीं कि टेस्ला का बाजार भारत में हो और रोजगार चीन में पैदा हो।