नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नई टीम अहमदाबाद ‘गुजरात टाइटंस’ के नाम से जानी जाएगी। टीम प्रबंधन ने बुधवार को कप्तान हार्दिक पांड्या और मुख्य कोच आशीष नेहरा की मौजूदगी में वर्चुअल रूप से इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह नाम गुजरात की समृद्धि और महत्वाकांक्षी भावना को प्रदर्शित करता है। इस घोषणा के बाद क्रिकेट प्रशंसक और नई टीम को चाहने वालों ने खूब रिएक्शन दिए हैं। फ्रैंचाइजी ने एक ट्वीट पोस्ट किया जिस पर “शुभ आरंभ” लिखा हुआ था।