नई दिल्ली
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद सूर्यकुमार यादव (64) के अर्धशतक की बदौलत वनडे मैच में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। पूर्व कप्तान विराट कोहली और ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत 18-18 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 49 रन पर रन आउट हुए। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 237 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज ने इसके जवाब में 17 ओवर में तीन विकेट खोकर 52 रन बनाए हैं।