Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रवीण सोबती ने निधन से पहले की थी मुकेश खन्ना से बात, ‘भीष्म पितामह’ ने सुनाए ‘भीम’ के किस्से

मुंबई

महाभारत में भीम का रोल प्ले करने वाले प्रवीण कुमार सोबती बीते दिनों इस दुनिया में नहीं रहे। उनके को-स्टार मुकेश खन्ना ने महाभारत के वक्त की कुछ यादें ताजा की हैं। मुकेश खन्ना महाभारत में भीष्म पितामह के रोल में थे। उन्होंने प्रवीण के नेचर की तारीफ भी की। साथ ही बताया कि दोनों की करीब 15 दिन पहले ही बात हुई थी। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे आखिरी बार बात कर रहे हैं। मुकेश खन्ना ने उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि स्वर्ग में अच्छे लोगों की जरूरत है। इसीलिए लता मंगेशकर और प्रवीणजी को बुला लिया गया।