Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत को लेकर बोले अजिंक्य रहाणे, मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में कुछ फैसले मैंने लिए, क्रेडिट कोई और ले गया

नई दिल्ली

टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली की गैर मौजूदगी में टेस्ट टीम की कमान भी संभाली है। 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी, इसके बाद कप्तान विराट पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट गए थे। रहाणे ने शानदार तरीके से टीम की अगुवाई करते हुए भारत को सीरीज 2-1 से जितवाई थी। रहाणे ने इस सीरीज की जीत को लेकर कुछ ऐसी बातें की हैं, जो काफी चौंकाने वाली हैं। आमतौर पर कॉन्ट्रोवर्सी से दूर रहने वाले रहाणे के इस बयान से विवाद हो सकता है।