जयपुर
राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन है। राज्यपालल के अभिभाषण पर बहस शुरू हुई। आज सदन की कार्यवाही 11 बजे हंगामे के साथ शुरू हुई। हंगामे के बीच प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू हुई। रीट की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की। भाजपा विधायक वेल में आए। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर संसदीय परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया। स्पीकर जोशी ने कहा कि भाजपा के 4 सदस्यों को सदन से निलंबित कर रखा है। इसके बाद भी सदन में लेकर आए है। सदन में स्थापित परंपराओं को तोड़ रहे हैं। स्पीकर ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ मुझे संसदीय परंपरा ना सिखाए है। बीडी कल्ला ने कहा कि विपक्ष केवल विरोध के लिए विरोध कर रहा है। लेवर 1 की परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। भाजपा केवल विरोध के लिए विरोध कर रही है। नाॅन इश्यू को लेकर इश्यू बना रही है। सीपी जोशी ने कहा कि संसदीय परंपराओं का निर्वहन कीजिए। कभी आप भी सत्ता में आओगे। चार सदस्यों को ना पक्ष की लाॅब में बैठाए। फिर बात करें। मैं जरूर बात करूंगा। विरोध करने से पहले बात करें। प्रश्नकाल भी नहीं होने देते। चर्चा भी नहीं करते।