Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

KRK ने ‘गहराइयां’ को बताया सॉफ्ट पॉर्न, दीपिका पादुकोण को कहा- ‘सेक्स की मल्लिका’

मुंबई

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनन्या पांडे (Ananya Panday), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और धैर्य करवा (Dhairya Karwa) स्टारर गहराइयां ( Gehraiyaan) रिलीज हो चुकी है। फिल्म के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं इसके साथ ही फिल्म को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। इस बीच हमेशा की अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केआरके (KRK) ने भी गहराइयां को लेकर कुल 7 ट्वीट किए हैं। इन ट्वीट्स में केआरके ने कुछ ऐसा भी कहा है, जिसकी वजह से वो ट्रोल भी हो रहे हैं।