मुंबई
बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनका हर एक पोस्ट आते ही वायरल हो जाता है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज ने खुद को सोशल मीडिया पर सीमित कर लिया था और वह सिर्फ अपने फोटोशूट या फिर विज्ञापन के पोस्ट ही साझा करती थीं। सार्वजनिक रूप से भी वह कम ही नजर आती थीं लेकिन अब ऐसा लग रहा है शहनाज धीरे-धीरे सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही हैं। यह देखकर उनके प्रशंसक काफी खुश हैं। अब शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं।