Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना के मात देकर प्लेइंग XI में लौटे​ शिखर धवन, जानिए वापसी पर क्या कहा

नई दिल्ली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंंग XI में तीन बदलाव किया है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की टीम में वापसी हुई। उनके अलावा कुलदीप यादव और श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। शिखर कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पहले और दूसरे वनडे में नहीं खेले थे। लेकिन अब तीसरे वनडे में टीम में उनकी वापसी हुई है। धवन ने वापसी के बाद कहा कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।