Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रशिक्षणार्थियों ने लगाई 20 से अधिक उत्पादों की स्टॉल

  • रोजगारोन्मुखी आरसेटी बाजार का आयोजन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी की ओर से शुक्रवार को आरसेटी बाजार 2022 का आयोजन किया गया। आरसेटी बाजार का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय 6 के सहायक महाप्रबंधक बच्चनसिंह मीणा तथा विशिष्ट अतिथि एसबीआई से राजवीर कौर की ओर से मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसेटी निदेशक सीएस परमार ने की। आरसेटी बाजार में प्रशिक्षित लोगों ने अपने उत्पादों की स्टॉल लगाई।