आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। संगरिया विधानसभा क्षेत्र के उपखण्ड मुख्यालय टिब्बी को नगर पालिका बनवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन टिब्बी उपखण्ड अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान प्रदेश में संगरिया क्षेत्र में एकमात्र टिब्बी ही ऐसा मुख्यालय है जो ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित है। टिब्बी को उपखण्ड मुख्यालय का दर्जा मिले काफी समय हो चुका है परन्तु नगर पालिका नहीं बनाया गया है जबकि टिब्बी क्षेत्र भौगोलिक, राजनैतिक व प्रशासनिक दृष्टि से नगर पालिका क्षेत्र बनाए जाने के योग्य है।