मुंबई
देश के पहले सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) पर अब फिल्म बनने जा रही है। वैसे तो इसे लेकर काफी समय से चर्चा थी। आखिरकार सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स ने एक टीजर शेयर कर इसकी पुष्टि कर दी है। 90 के दशक में जो बच्चे बड़े हुए उनके लिए ’शक्तिमान’ के साथ कई यादें जुड़ी हुई हैं। जैसे ही इसका टीजर सामने आया सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। जब दूरदर्शन पर यह शो प्रसारित होता था तब मुकेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे। वह डबल रोल में थे। उस वक्त खासकर बच्चों के बीच शो का जबरदस्त क्रेज था। इतनी लोकप्रियता के बावजूद ’शक्तिमान ’ को बीच में बंद कर दिया गया। शो की कहानी पूरी नहीं हुई थी। तो आखिरकार क्या वजह थी कि मुकेश खन्ना ने इसे अचानक बंद करने का फैसला लिया जबकि उस वक्त यह टॉप शोज की लिस्ट में था।