Monday, November 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Anupamaa Promo: वैलेंटाइन डे पर आएगा ट्विस्ट, क्या अनुपमा करेंगी अनुज से प्यार का इजहार?

मुंबई

सीरियल ‘अनुपमा’ इन दिनों टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। लंबे समय से सीरियल टॉप लिस्ट में बना हुआ है। इन दिनों अनुपमा की जिंदगी के नए चैप्टर को दिखाया जा रहा है। साथ ही यह भी कि कैसे शाह परिवार उनके खिलाफ है। अनुज और अनुपमा अब अपनी जिंदगी में आने वाले संघर्षों का मुकाबला कर रहे हैं। इन सबके बीच दर्शकों को वैलेंटाइन डे पर एक सरप्राइज मिलने वाला है। यह पहली बार है जब अनुपमा और अनुज साथ में वैलेंटाइन डे मनाएंगे। दुनियाभर में वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जा रहा है। सीरियल में भी स्पेशल एपिसोड आने वाला है। लीड अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर कर इसकी झलक दिखाई है।