श्रीगंगानगर
यूरिया का थैला वह भी आधा लीटर की बोतल में। सुनने में भले ही अजीब हो लेकिन आने वाले समय में ऐसा ही होने वाला है। अब बाजार में यूरिया के भारी भरकम थैलों की बजाय आधा लीटर की बोतल में यूरिया खेत तक पहुंच जाएगी। किसान के लिए इसे खेत तक ले जाना आसान होगा। उसकी ट्रांसपोर्टेशन कोस्ट को घटाएगा और साथ ही उसके प्रोडक्शन को भी बढ़ाएगा। कॉपरेटिव सैक्टर की कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉपरेटिव लिमिटेड यानी इफको ने यह नई शुरुआत की है। कंपनी ने इसे बाजार में लांच कर दिया है। हालांकि अभी यह दानेदार यूरिया का पूरी तरह से विकल्प नहीं है लेकिन खड़ी फसल के लिए बेहद उपयोगी है। ऐसे में श्रीगंगानगर इलाके के किसान इस इजी पोर्टेबल फर्टिलाइजर को पसंद करने लगे हैं।