नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी रविवार को समाप्त हो गई है। पहले दिन जहां भारतीय खिलाड़ियों पर नोटों की बरसात हुई तो दूसरे दिन फ्रेंचाइजियों ने विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पासै बरसाए। आईपीएल ऑक्शन के दूसरे दिन कुल 133 खिलाड़ी बिके जिसमें सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन सबसे महंगे रहे। लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपए की मोटी रकम में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं अगर टॉप 5 सबसे महंगे बिकने वाले 5 खिलाड़ियों की कुल रकम की बात करें तो वह 66.25 करोड़ रुपए रही।
आईपीएल ऑक्शन के दूसरे दिन सबसे महंगे बिकने वाले 5 खिलाड़ी
लियाम लिविंगस्टोन- 11.50 करोड़ (PBKS)
टिम डेविड- 8.25 करोड़ (MI)
जोफ्रा आर्चर- 8 करोड़ (MI)
रोमारियो शेफर्ड- 7.75 करोड़ (SRH)
ओडीन स्मिथ- 6 करोड़ (PBKS)