Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्यार की खातिर दुनिया से भिड़े सान्या मल्होत्रा-विक्रांत मैसी, दमदार लुक में बॉबी देओल

मुंबई

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के बैनर तली बनी फिल्म ‘लव हॉस्टल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका है। यह एक क्राइम थिलर फिल्म है, जो कि उत्तर भारत के बैकड्रॉप में सेट गई है। बॉबी देओल करीब 2 साल बाद फिल्म में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वेबसीरीज ‘आश्रम’ में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में वह एंग्री लुक में हैं और निगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं।

युवा कपल की कहानी


विक्रांत मैसी, आशु नाम के युवा का किरदार निभा रहे हैं जबकि सान्या मल्होत्रा का नाम ज्योति है। वे कपल की भूमिका में हैं, जो घर से भागकर शादी कर लेता है। उनके पीछे उनके परिवार वाले पीछे पड़ जाते हैं। ट्रेलर में बॉबी देओल के एंट्री करते ही यह रोमांचक हो जाता है। उनके किरदार का नाम डागर है।