मुंबई
सोनम कपूर के पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा पर एक अमेरिकी शिपिंग कंपनी ने टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। आनंद आहूजा पर आरोप हैं कि उन्होंने टैक्स से बचने के लिए कथित रूप से फर्जी बिल दिखाए। इस पूरे मामले की शुरुआत जनवरी में आनंद आहूजा के एक ट्वीट से हुई जिसमें उन्होंने MyUS.com कंपनी को टैग करते हुए कस्टमर सर्विस पर नाराज नाराजगी जाहिर की थी। उनके इसी ट्वीट पर कंपनी ने अपनी प्रतक्रिया दी और आनंद आहूजा पर फर्जी बिल दिखाने का आरोप लगाया।
ट्वीट में की थी शिकायत
आनंद आहूजा ने 27 जनवरी को एक ट्वीट किया, ‘क्या कोई @MyUS_Shopaholic से जुड़े किसी व्यक्ति को जानता है, हाल ही में मेरा बहुत बुरा अनुभव रहा। वे सामान को ठीक तरह से हैंडल नहीं कर रहे, बिना किसी वजह के वे औपचारिक कागजी कार्रवाई को खारिज कर रहे हैं।‘ उनके इस ट्वीट पर सोनम कपूर ने भी रिएक्शन दिया और लिखा- ‘बहुत ही बुरा कस्टमर सर्विस, शर्मनाक है।‘