नई दिल्ली
टीवी शो ‘अनुपमा’ में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को अधिकतर लोग अब उनके स्क्रीन नेम से ही जानते हैं। टीआरपी लिस्ट में पहले पायदान पर रहने वाला ये शो घर-घर में पॉपुलर हो चुका है और ज्यादातर लोग अब रुपाली गांगुली को ‘अनुपमा’ नाम से ही जानते हैं। वैलेंटाइन डे के दिन रुपाली गांगुली भी इस खास दिन को अपने सबसे स्पेशल इंसान के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि ये शख्स अनुज कपाड़िया या वनराज शाह नहीं है।