Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में फिर बढ़ी सर्दी

जयपुर

कल से फाल्गुन का महीना लग रहा है, लेकिन सर्दी के तेवर अभी भी तेज बने हुए हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़ में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो हिल स्टेशन माउंट आबू से भी ज्यादा ठंडा रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के उतार-चढ़ाव का कारण उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा है। इसके कारण हनुमानगढ़ के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी बीती रात न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

जयपुर मौसम केन्द्र से जारी रिपोर्ट देखें तो बुधवार को राज्य के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। बाड़मेर, कोटा, सीकर, जोधपुर, डूंगरपुर समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि हनुमानगढ़ में पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर समेत प्रदेश के तमाम शहरों में आज भी मौसम पूरी तरह साफ रहा। सुबह से अच्छी धूप निकल रही है। अगले कुछ दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पारा में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहेगा।