Wednesday, July 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक दुल्हन तलाक के 10 लाख मांग रही..दूसरी 25 लाख:शादी के कुछ महीनों बाद गहने-रुपए लेकर भाग गईं

जयपुर

जयपुर के जवाहर नगर और प्रताप नगर में लुटेरी दुल्हन के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में युवक को शादी के बाद पता चला कि पत्नी की पहले ही दो शदियां हो चुकी है। अब मामले को रफादफा करने और तलाक देने के लिए 10 लाख रुपए की डिमांड कर रही है। वहीं, दूसरे केस में शादी के बाद दुल्हन गहने और रुपए लेकर अपने घर चली गई। अब तलाक देने के लिए 25 लाख रुपए की डिमांड कर रही है।