नई दिल्ली
नौकरीपेशा लोगों के लिए 2022 काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस साल भारत में सैलरी इंक्रीमेंट 9.9 फीसदी के स्तर तक जा सकता है। ये 5 साल का उच्चतम स्तर है।
लीडिंग ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एओएन के 26वें वेतन वृद्धि सर्वेक्षण के मुताबिक साल 2021 में सैलरी इंक्रीमेंट का स्तर 9.3 फीसदी था। बीते साल से 2022 की तुलना करें तो इस साल 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी है। ये जानकारी 40 से अधिक उद्योगों की 1,500 कंपनियों के डेटा का विश्लेषण करने वाले स्टडी में मिली है।
सैलरी में सबसे ज्यादा इंक्रीमेंट ई-कॉमर्स और वेंचर कैपिटल, hitech/IT और ITeS और लाइफ साइंसेज से जुड़े कारोबार में होने की उम्मीद है।
BRIC में सबसे अधिक: कोविड महामारी की दूसरी और तीसरी लहर के बावजूद ये सैलरी इंक्रीमेंट BRIC (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) देशों के बीच सबसे अधिक है। सर्वेक्षण के अनुसार ब्राजील में सैलरी इंक्रीमेंट 5.0 फीसदी, रूस में 6.1 फीसदी और चीन में 6.0 फीसदी होगी।