Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उर्फी जावेद की ड्रेस देख यूजर्स हुए कन्फ्यूज, कहा- ‘ऐसे लगा जैसे कुछ पहना नहीं’

मुंबई

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद हर बार कुछ ऐसा कर जाती हैं कि उनकी चर्चा चल पड़ती है। उनके अतरंगी कपड़ों को लेकर भले ही उन्हें ट्रोल किया जाता है लेकिन उनकी इन्हीं तस्वीरों-वीडियोज पर लाइक्स और कमेंट्स भी खूब आते हैं। बिग बॉस ओटीटी में वह महज कुछ ही दिनों रहीं लेकिन उसके बाद उन्होंने जो लाइमलाइट बटोरी है वह कम ही लोग कर पाते हैं। वह लगभग हर दिन अपने अजीबो-गरीब कपड़ों के साथ पपराजी को पोज देती नजर आती हैं या फिर वह कोई ना कोई पोस्ट कर देती हैं।

बोल्ड आउटफिट में दिया पोज


उर्फी जावेद ने इस बार न्यूड कलर का वन शोल्डर बोल्ड आउटफिट पहना है। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी की है। उर्फी वॉक करते हुए कैमरे की ओर बढ़ती हैं और रुककर पोज देती हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया, ‘अ साइकोपैथ।‘