जयपुर
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के महाराणा प्रताप और अकबर की लड़ाई को सत्ता के लिए संघर्ष बताने के बयान से सियासी पारा गरमा गया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने डोटासरा के बयान पर पलटवार किया है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि महाराणा प्रताप और अकबर के संघर्ष को सिर्फ सत्ता की लड़ाई बताकर कांग्रेस ने मेवाड़ के स्वाभिमान इतिहास को ललकारा है। महाराणा प्रताप ने आजीवन मातृभूमि की रक्षा का संकल्प जारी रखा। कांग्रेस को महाराणा प्रताप के अपमान पर माफी मांगनी चाहिए।