Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: जोधपुर में NIA ने पत्रकार से 5 घंटे तक की पूछताछ, जर्नलिस्ट का दावा- धमकी मिलने के बाद आई थी टीम

जोधपुर

जोधपुर शहर में अहल सुबह एनआईए की टीम ने एक पत्रकार से 5 घंटे तक पूछताछ की है। दिल्ली से जोधपुर पहुंची एनआईए टीम ने भारी पुलिस बल के साथ पत्रकार के घर दबिश दी। एनआईए के आधा दर्जन अधिकारियों पत्रकार से कई सवाल पूछे। इस पूछताछ के दौरान स्थानीय पुलिस ने पत्रकार के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात कर रखी थी। फिलहाल 5 घंटे पूछताछ के बाद एनआईए टीम दिल्ली रवाना हो गई।

दिल्ली से जोधपुर पहुंची नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए ने लोकल पुलिस के साथ सुबह 5 बजे बरकत अली नाम के एक पत्रकार के घर दबिश दी थी।  रातानाडा शुभाष चोक स्थित पत्रकार के मकान के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती देख आसपास के लोग भी हैरान थे। हालांकि, एनआईए के अधिकारियों ने 5 घंटे पूछताछ के बाद इस मामले से संबंधित कुछ भी जानकारी नही दी।