Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोहित शर्मा को प्लेइंग XI के लिए करनी होगी माथापच्ची, कोहली,पंत और सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में किसे देंगे मौका?

नई दिल्ली

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का आगाज 24 फरवरी यानि कल से होने जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे यह सबसे बड़ा सवाल है। टी20 सीरीज के आगाज से पहले टीम मैनेजमेंट ने विराट कोहली, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को आरम दिया था। वहीं केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी पहले ही चोट के चलते सीरीज से बाहर हैं। सीरीज शुरू होने से पहले सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर की चोट ने रोहित शर्मा की परेशानी और बढ़ा दी है। यह दोनों खिलाड़ी भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। रोहित अब प्लेइंग इलेवन के लिए क्या कॉम्बिनेशन बनाते हैं यह देखने वाली बात होगी। आइए जानते हैं पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर- 

ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ कर सकते हैं ओपनिंग

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 में किया गया एक्सपेरिमेंट रोहित श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में भी कर सकते हैं। रोहित ने उस दौरान खुद को डिमोट करते हुए ईशान किशन के साथ युवा ऋतुराज गायकवाड़ को बतौर सलामी बल्लेबाज उतरने का मौका दिया था। गायकवाड़ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए थे, मगर टीम मैनेजमेंट उन्हें और मौके देना चाहेगी। वहीं कोहली,सूर्यकुमार और पंत की गैरमौजूदगी में रोहित खुद मिडिल ऑर्डर को मजबूत करना चाहेंगे।