नई दिल्ली
नमकीन की वजह से फेमस हो चुकी बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल भी शेयर बाजार में लिस्टेड होने की तैयारी में है। दरअसल, बीकाजी ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए फंड जुटाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किया है।
सेबी के पास दायर रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, बीकाजी फूड्स की आईपीओ में लगभग 2.93 करोड़ शेयर बेचने की योजना है। यह बिक्री के लिए एक शुद्ध प्रस्ताव होगा। इसका मतलब है कि मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों के शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
DRHP के मुताबिक बीकाजी के संस्थापक शिव रतन अग्रवाल और दीपक अग्रवाल 25-25 लाख शेयर बेचेंगे। वहीं, इंडिया 2020 महाराजा (पीई फर्म लाइटहाउस) 1.21 करोड़ शेयर बेचेगी। इसके अलावा आईआईएफएल स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड 1.1 करोड़ शेयर और एवेंडस फ्यूचर लीडर्स फंड 12 लाख शेयर बेचने की तैयारी में है।