श्रीगंगानगर। वार्ड 15 में सोेमवार को सीसी सड़क का शुभारंभ नगरपरिषद सभापति करूणा चांडक द्वारा किया गया। सीसी सड़क पार्षद रोहित बागड़ी के घर से होते हए जेसीटी की दीवार के साथ-साथ लालचंद की चक्की से कृष्णलाल बुडानिया के घर तक तक बनाई जायेगी।
इस अवसर पर सभापति प्रतिनिधि ने कहा कि पहले कच्ची बस्तियों का निर्माण करवाया जा रहा है। बिना भेदभाव के शहर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहर की प्रत्येक नाली और सड़क निर्माण के लिए एक वर्ष का समय चाहिए। इस पर काम जारी है। यह सड़क करीब 25 वर्ष बाद बन रही है। इस दौरान सभापति करूणा चाण्डक ने वार्ड का पैदल निरीक्षण भी किया।
मौहल्लावासियों ने काली माता मंदिर से महिला पार्क तक व चन्दूलाल के घर के आगे वाली सड़क के सीसी निर्माण की मांग रखी। सभापति श्रीमती चाण्डक ने जल्द ही सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लालचंद, गणेशाराम, वेद सोनी, डॉ. किरण जलंधरा, सुशील शर्मा सहित वार्ड के लोग मौजूद रहे।