हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन स्थित टाइम्स महाविद्यालय में बुधवार को सांस्कृतिक सप्ताह का समारोहपूर्वक शुभारम्भ किया गया। सांस्कृतिक सप्ताह के दौरान सात दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत स्पोर्ट्स (खेलकूद) प्रतियोगिता, नृत्य, मेहन्दी, रंगोली, कक्षा कक्ष सजावट, अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी सामग्री निर्माण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष सागरमल लड्ढा व संस्था सचिव गोपाल लड्ढा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरपी जांगू, टाइम्स पब्लिक विद्यालय प्राचार्य एसके चौधरी ने सामूहिक रूप से बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। संस्था अध्यक्ष सागरमल लड्ढा ने खेल प्रतियोगिताओं के छात्र जीवन में अनुशासन व नैतिक शिक्षा की प्रेरणा दी। इस मौके पर महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ. विवेक शर्मा, जगसीर सिंह, पंकज अग्रवाल, हंसराज, दिनेश कुमार, लालचन्द, महेश ढाका, संदीप बाघला, गगन कुमार, हिमांशु अग्रवाल, शीतल गांधी, ललिता शर्मा, कुसुम अंगी आदि मौजूद रहे।