हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा सुखासिंह बाबा महताब सिंह निहंग सिंह जी छावनी बुड्ढा दल में बुधवार को लंगर हॉल की नींव शिरोमणि सेवा रतन व शिरोमणि पंथ रतन सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलवीर सिंह अकाली 96 करोड़ी मुखी बुड्ढा दल पंजाब की ओर से रखी गई। इस मौके पर गुरुद्वारा के सेवादार बाबा जग्गासिंह व बाबा जोगासिंह ने बताया कि गुरुद्वारा में लंगर हॉल की नींव रखने से पूर्व क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की अरदास की गई। यह हॉल 100 गुणा 35 फीट में बनेगा। इसका निर्माण जन सहयोग से किया जाएगा। इस मौके पर बाबा बलवीर सिंह ने हॉल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर गुरजन्ट सिंह, रणजीत सिंह, जस्सासिंह, विश्वप्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह, बूटासिंह, इन्द्रसिंह, शेरसिंह, वाहेगुरु सिंह, जसवीर सिंह, लाटासिंह, हरप्रीत सिंह, लक्खासिंह, हरप्रीत सिंह, देवेन्द्र सिंह खिण्डा, राजेन्द्र सिंह, कश्मीरा सिंह, मनजीत सिंह, सुखासिंह, मनजीत सिंह, जोरावर सिंह सहित कई सेवादार मौजूद थे।