जयपुर
राजस्थान बजट की तुलना काली दुल्हन से करने के मामला गुरुवार को विधानसभा में जमकर गूंजा। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने यह मामला उठाया। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की एक टिप्पणी को लेकर गुरुवार को विधानसभा में हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। शून्यकाल में मंत्री ममता भूपेश ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने महिला विरोधी बयान दिया है। उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। इसको लेकर सत्ता पक्ष की महिला विधायक कूप में आ गईं।
भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
वहीं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने ‘रीट की सीबीआई जांच’ करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।