Wednesday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आदित्य बवेजा जिला संयोजक बने

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भाजपा के युवा नेता आदित्य बवेजा को पार्टी के अप्रवासी भारतीय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा के जिला प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने प्रवासी भाजपा प्रकोष्ठ का आदित्य बवेजा को जिला संयोजक नियुक्त करते हुए अंकित राठी को सह संयोजक बनाया है। विदित रहे कि श्रीगंगानगर निवासी आदित्य बवेजा फिलहाल आॅस्ट्रेलिया के सिडनी में और अंकित राठी मेलबॉर्न शहर में रह रहे हैं। दोनों वहां अपना व्यवसाय करते हुए वहां के भारतीयों में भाजपा रीति नीति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।