बाड़मेर
महाराणा प्रताप पर विवादित बयान देकर निशाने पर आए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बाड़मेर जिले में भी काले झंडे दिखाए गए। विभिन्न राजपूत संगठनों ने डोटासरा के काफिले को काले झंडे दिखाने के साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए। डोटासरा के विरोध में रीट अभ्यर्थियों के साथ भाजयुमों के कार्यकर्ता भी शामिल थे।
डोटासरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे थे। गौरतलब है कि हाल ही में डोटासरा ने महाराणा प्रताप को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इसके साथ ही रीट परीक्षा को लेकर भी डोटासरा विरोधियों के निशाने पर हैं।