मुंबई
बॉलीवुड के ‘दबंग’ एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपनी धमाकेदार फिल्मों के अलावा ‘द बैंग टूर’ (Da Bangg tour) से भी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। सलमान खान के द बैंग टूर के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फोटोज और वीडियोज में दिशा पाटनी से लेकर पूजा हेगड़े के साथ तक सलमान खान डांस करते दिख रहे हैं। वहीं गुरु रंधावा से लेकर सोनाक्षी सिन्हा भी दर्शकों को फुल एंटरनेट करते दिख रहे हैं।
सलमान का द-बैंग टूर
बता दें कि इस बार सलमान खान के साथ दुबई के दबैंग टूर में आयुष शर्मा, पूजा हेगड़े, दिशा पाटनी, सोनाक्षी सिन्हा, गुरु रंधावा, मनीष पॉल और साईं मांजरेकर हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फरीदून शहरयार ने कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में सभी अपनी परफॉर्मेंस देते दिख रहे हैं।