Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा राज्य और कृषि बजट

  • हनुमानगढ़ पहुंचने पर सादुलशहर विधायक और राज्य जूडो संघ अध्यक्ष जगदीश जांगिड़ का खेल संघों के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    सादुलशहर विधायक और राजस्थान राज्य जूडो संघ अध्यक्ष जगदीश जांगिड़ के हनुमानगढ़ पहुंचने पर शनिवार को सर्किट हाउस में राज्य जूड़ो संघ कोषाध्यक्ष तरुण विजय के नेतृत्व में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। जांगिड़ के साथ आए राज्य जूडो संघ उपाध्यक्ष सुमित प्रजापत का भी माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए विधायक जगदीश जांगिड़ ने कहा कि हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से जो राज्य बजट और कृषि बजट पेश किया गया है वह राज्य के विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। जिस आशा और विश्वास के साथ राजस्थान की जनता ने मुख्यमंत्री पर विश्वास किया था। उस विश्वास को कायम रखते हुए 70 फीसदी वादे पूरे किए हैं। घोषणाएं पूरी की गई हैं। हर सेक्टर में मुख्यमंत्री ने लोगों को बजट के माध्यम से लाभ देने का प्रयास किया। जांगिड़ ने कहा कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार अलग से कृषि बजट पेश किया गया। जिस देश की आबादी 70 फीसदी खेती पर निर्भर है।