मुंबई
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर हाल ही में नन्ही परी आई है। सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी का जन्म हुआ। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बेटा हुआ या बेटी लेकिन प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने इसका खुलासा किया था कि बेटी का जन्म हुआ है।। अब प्रियंका की मां डॉ मधु चोपड़ा ने बताया कि अभी तक कपल ने बेटी का नाम नहीं रखा है। शनिवार को मधु चोपड़ा की कॉस्मेटिक क्लिनिक के 14 साल पूरे हुए, इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से बात की।
नाम रखने पर बोलीं मधु चोपड़ा
मधु चोपड़ा ने नातिन के जन्म पर कहा, ‘नानी बनने की बहुत बहुत खुशी है मुझे।‘ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस वक्त केवल स्माइल कर रही हूं। मैं बहुत खुश हूं।‘ जब उनसे पूछा गया कि बच्चे का नाम क्या रखा गया है तो मधु चोपड़ा ने कहा, ‘अभी नहीं रखा है, जब पंडित नाम निकालेंगे तब होगा, अभी नहीं।‘