संगरिया (सीमा सन्देश)। रविवार को एस.के.एम.पब्लिक स्कूल ग्रामोत्थान विद्यापीठ के छात्रो ने रतनपुरा स्थित संजोग पावर प्लांट का भ्रमण किया। विद्यालय प्राचार्य एस.के.मुरारी ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 10 11 व 12 के कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय के छात्रों ने रतनपुरा स्थित क्षेत्र के एकमात्र संजोग पावर प्लांट का भ्रमण कर बिजली बनाने की कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। विज्ञान अध्यापक आस मोहम्मद खान ने छात्रों को जानकारी देते हुये बताया कि संजोग पावर प्लांट में बायोमास से बिजली का उत्पादन किया जाता है व छात्रों ने पावर प्लांट के बॉयलर, कंटोल रुम, टरबाइन, आरओ रुम इत्यादि का अवलोकन पलांट के जसकरण सिंह, ताराचंद इत्यादि से कर जानकारी प्राप्त की। वाणिज्य वर्ग के छात्रों ने औद्योगिक स्थापना हेतू संजोग पावर प्लांट की वाणिज्य शाखा के बारें में अध्यापिका प्रियंका बंसल के नेतृत्व में जानकारी ली। छात्रों ने व्याख्याता योगेश भोबिया, राजेन्द्र सिंह के साथ औद्योगिक स्थापना हेतू आवश्यक दी। अंत में संस्था परिवार की तरफ से प्रबन्धक प्रहलादसिंह झींझा, हर्षवर्धन झींझा, रोहित गोदारा,वीरेन्द्र कुमार का आभार व्यक्त किया गया।