संगरिया (सीमा सन्देश)। रविवार को स्वर्णकार संघ की एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पुरानी कार्यकारिणी का समय समाप्त होने पर नई कार्यकारिणी पर चर्चा की गई। चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें 18 साल से ऊपर व्यक्ति और एक स्वर्णकार परिवार यानी की दुकान का एक वोट बनाए जाने पर सर्व सहमति जताई गई।
चुनाव अधिकारी पवन सोनी, लखपत सोनी, तेजभान सोनी, रोशन सोनी को चुनाव प्रक्रिया के लिए चुनकर वोट बनाने व संपूर्ण चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सहमति जताई । अब वोट 7 मार्च तक बनेगे वह सदस्यता अभियान 7 मार्च को खत्म हो जाएगा और 9 मार्च को स्वर्णकार समाज के बने हुए वोटों की लिस्ट जारी की जाएगी। 10 मार्च तक कोई भी सदस्य अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। 11 तारीख को अंतिम वोट लिस्ट जारी की जाएगी। 13 मार्च को साहूवाला धर्मशाला में सुबह 11 बजे चुनावी बैठक की जाएगी। जिसमें स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों पर चर्चा की जाएगी और उसके बाद चुनाव कराए जाएंगे।
चुनाव अधिकारियों के द्वारा चुनाव संबंधी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। बैठक में सुरेंद्र सोनी, लखपत सोनी, बलजिंदर सोनी, पवन सोनी, सोहन लाल सोनी, अमित सोनी, राजकुमार सोनी सहित अन्य स्वर्णकार समाज के नागरिक उपस्थित रहे।