Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में घूमने आ जाते हैं टाइगर, लोगों में दहशत का माहौल

भरतपुर।

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में रणथंभौर के जंगल से निकलकर टाइगरों के आबादी क्षेत्र में विचरण करने की बढ़ती घटनाओं से आमजन में दहशत के हालात हैं। पता चला है कि बुधवार सुबह एक बार फिर एक टाइगर जंगल से निकलकर गोठबिहारी मार्ग पर आ गया। दहशत में भरे राहगीर दूर खड़े होकर टाइगर के वापस जंगल मे जाने का इंतजार करते रहे। क़रीब 15 मिनट सड़क पर बैठने के बाद टाइगर ने जंगल का रुख किया, तब कहीं जाकर राहगीरों ने चैन की सांस ली। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टाइगर का मूवमेंट पिछले चार दिनों से गोठबिहारी मार्ग पर बना हुआ है। टाइगर तारागढ़ दुर्ग की तलहटी से निकलकर सड़क पर आ जाता है। मंगलवार देर शाम भी गोठ बिहारी गांव के पास स्थित हनुमान मंदिर से 200 मीटर दूरी पर जंगल से निकल कर सड़क किनारे आकर बैठ गया था। वहां टाइगर करीब 20 मिनट तक बैठा रहा। इसी तरह रविवार और शनिवार को भी टाइगर आबादी क्षेत्र में दिखाई दिया था। इससे इलाके में दहशत का महौल बना हुआ है। 

वन विभाग नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। बताया गया है कि बाघ टी-63 की टेरेटरी खंडार किले से लेकर गिलाई सागर बांध तक होने के कारण बाघ रोजाना देर रात सड़क पार कर जंगल से किले की ओर आता-जाता रहता है।