Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मिशन 2023: गहलोत-पायलट गुट में संतुलन साधने की कवायद, राजनीतिक नियुक्तियों में दिखाई दिया कांग्रेस आलाकमान का फाॅर्मूला

जयपुर

कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत और पायलट गुट में तालमेल बैठाने की कवायद तेज कर दी है। राजनीतिक नियुक्तियों में कांग्रेस आलाकमान का तालमेल का फाॅर्मूला साफ नजर आ रहा है। यह इस बात का संकेत है कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस आलाकमान सीएम गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच तालमेल बैठाने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। पायलट गुट को मंत्रिमंडल के बाद इन राजनीतिक नियुक्तियों में उम्मीद से ज्याद स्थान मिले है।

पिछले साल हुआ था गहलोत-पायलट गुट में समझौता

राजनीतिक नियुक्तियों के दोनों दौर की सूची देखें तो सीएम गहलोत गुट के नेताओं को मलाईदार पोस्ट मिली है। लेकिन पायलट गुट को भी उम्मीद से ज्यादा ही राजनीतिक नियुक्तियां मिली है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पायलट कैंप की बगावत बाद हुए समझौते में पायलट गुट ने मंत्रिमंडल समेत राजनीतिक नियुक्तियों में अपने समर्थकों को सम्मानजनक स्थान देने की मांग की थी।