नई दिल्ली
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को हनुमा विहारी की तारीफ करते हुए कहा कि वह नंबर 3 पर उनके अपने पहले मैच के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं। हनुमा विहारी ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा की जगह ली थी। विहारी ने इस मैच में अर्धशतक बनाकर अपनी जगह मजबूत कर ली है।