मुंबई
विद्युत जामवाल फिटेस्ट एक्टर में से एक हैं। अब वह कोई फिल्म करें या टीवी शो जाहिर है उसमें इसकी झलक दिखती है। डिस्कवरी इंडिया चैनल एक नया रियलिटी शो ‘इंडियाज अल्टीमेट वॉरियर’ लेकर आया है जिसमें योद्धाओं (वॉरियर्स) की खोज की जाएगी। विद्युत जामवाल शो को होस्ट कर रहे हैं। होस्ट के तौर पर यह उनका डेब्यू भी है। इसमें 16 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं जो अलग-अलग तरह की चुनौतियों से जूझते दिखेंगे। वॉरियर बेस्ड इस रियलिटी शो में विद्युत के अलावा 4 मेंटॉर भी हैं जो कि मानसिक और शारीरिक रूप से सबसे फिट फाइटर की तलाश करेंगे।