Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गजब का रिटर्न: इस पेनी स्टॉक ने 50,000 रुपये के निवेश को महज 6 महीने में बना दिया 4 करोड़ 

नई दिल्ली

अगर आप शेयर बाजार से कमाई (earn money from share market) करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक शानदार स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसमें पैसे लगाकर महज 6 महीने में निवेशक करोड़पति बन गए। इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में अपने निवेशकों को करीबन 97,471.43 फीसदी का जोरदार रिटर्न (Stock return) दिया है। हम बात कर रहे हैं-एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड ( Sel Manufacturing Company Ltd) स्टॉक की। 

6 महीने में लोग बने करोड़पति 
यह मल्टीबैगर स्टॉक NSE पर 27 अक्टूबर 2021 को 35 पैसे के स्तर पर बंद हुआ था। छह महीने बाद अब इस स्टॉक की कीमत (5 मार्च 2022 एनएसई पर बंद प्राइस)  341.50 रुपये हो गई है। इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 97,471.43 पर्सेंट का जोरदार रिटर्न दिया है। इस साल 2022 में यह शेयर 44.40 रुपये (3 जनवरी 2022) से बढ़कर पर 341.50 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने 669.14 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। एक महीने में यह शेयर 140.15 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले पांच कारोबारी सत्र में यह शेयर 21.53% भागा है।