श्रीगंगानगर। हिंडन एयरबेस पर स्लोवाकिया व पोलेंड से आज सुबह आई दो फ्लाइट से राजस्थान के 20 औथ विद्यार्थी सकुशल वतन पहुंचे। इन विद्यार्थियों में जयपुर के हंसराजसिंह, प्रमोद,सीकर के शारदा, मोहम्मद शायद, योगेश पूनिया, रोहित शर्मा, अभिषेक, सौरव प्रधान, खिलजी मोहम्मद,नागौर के प्रदीप, चुरू शुभकरण, हनुमानगढ़ सुमित रासेरा, जालोर के आयुषी विश्नोई, भावना विश्नोई, पाली महेंद्र, श्रीगंगानगर ऋजुल शर्मा, झुंझुनू वीरेंद्र,बूंदी आशुतोष और भीलवाड़ा हर्षिल जीनगर शामिल हैं। से पहले कल शुक्रवार देर शाम तक पांच उड़ाने दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची।इन उड़ानों में आए राजस्थान के 33 विद्यार्थियों को एयरपोर्ट पर बने राजस्थान सरकार के हेल्प डेस्क पर रिसीव किया गया। दिल्ली में राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव और आवासीय आयुक्त कार्यालय के गगनदीप सिंह ने विद्यार्थियों को किया रिसीव। धीरज श्रीवास्तव ने बताया हिंडन एयरबेस से 20 विधार्थियों को राजस्थान हाउस में राजस्थान रोडवेज की बस से लाया गया है,जहां कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली, श्रीमती ममता भूपेश, मंत्री सुभाष गर्ग ने इन विद्यार्थियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। राजस्थान हाउस से इन बच्चों को उनकी सुविधानुसार टेक्सी, ट्रेन और हवाई उड़ानों से उनके गंतव्यों को रवाना किया गया।यूक्रेन से लौटने वाले इन बच्चों को राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर रिसीव करने आए मंत्रियों ने कहा कि राजस्थान सरकार अपने प्रवासियों की हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है। इन बच्चों को एयरपोर्ट से लेकर राजस्थान हाउस, राजस्थान स्टेट गैस्ट हाउस में ठहराने तथा वहां से ट्रेन, टैक्सी और वायु मार्ग से भेजने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।यूक्रेन से लौटने वाले राजस्थान के इन बच्चों की मदद करने के लिए समन्वयक तथा नोडल अधिकारी राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि यूक्रेन से लगातार उड़ाने दिल्ली, मुंबई और हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर आ रही हैं,जहां पर सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि आवासीय आयुक्त कार्यालय द्वारा एयरपोर्ट पर यूक्रेन से लौटने वाले बच्चों को रिसीव करने से घर पहुंचाने तक की सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं। इन बच्चों को दिल्ली पहुंचने पर कोई असुविधा ना हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है।