मुंबई
सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीज डेट हाल ही में सामने आई। वहीं उससे पहले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), जॉन अब्राहम (John Abraham) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की पठान (Pathaan) का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया था। टाइगर 3 और पठान दोनों ही फिल्मों का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जहां सलमान- शाहरुख एक साथ नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया पर इस बीच एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में सलमान खान का बैक लुक और शाहरुख खान का फ्रंट लुक नजर आ रहा है। तस्वीर को अलग अलग कैप्शन्स के साथ फैन्स शेयर कर रहे हैं। कोई इस तस्वीर को टाइगर 3 के शूटिंग सेट का बता रहा है तो कोई इसे पठान से लीक फोटो बता रहा है। वैसे बता दें कि ये फोटो फेक है, यानी इसे एडिट करके किसी फैन ने बनाया है।